Uncategorized

किसान की मौत के तीन महीने बाद जागा विद्युत विभाग, जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज

खैरागढ़। नगर की सीमा से महज 10 किमी दूर ग्राम पिपलाकछार में खेत में काम करने के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान धनसाय पटेल की मौत के मामले में करीब तीन महीने बाद खैरागढ़ पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे।जानकारी अनुसार घटना 10 जुलाई की है। खेत में काम करते समय बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान धनसाय पटेल उसकी चपेट में आ गए थे और गंभीर रूप से करंट लगने से उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई थी। बताया गया है कि जर्जर बिजली तार टूटने की शिकायत पहले ही विभाग को दी गई थी इसके बावजूद यह दर्दनाक हादसा हो गया जिसके लिए विभाग के कनिष्ठ अभियंता और अन्य लोगों की लापरवाही व गैर जवाबदेही सामने आई। मामले में पुलिस ने 5 अक्टूबर को कनिष्ठ अभियंता अतुल सिंह गहरवार, लाइन परिचारक तिलेंद्र कुमार ठाकुर और बाह्य कर्मचारी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे के बाद अब तक चली कार्रवाई के बीच तीन महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई के सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसे के लिए किसकी कितनी जिम्मेदारी थी और शिकायत मिलने के बावजूद समय रहते सुधारात्मक कदम क्यों नहीं उठाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page