KCG

अंतरराष्ट्रीय कुडो में सुनील निषाद ने जीता कांस्य पदक, कलेक्टर ने किया सम्मानित

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में सुनील निषाद ने कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की वहीं नेशनल कुडो टूर्नामेंट में रोनक सिंह और फेडरेशन कप में आयुष्मान जोशी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा डॉली यादव, रोशनी प्रजापति और नैंसी जोशी ने भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व किया।इस उपलब्धि पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page