Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ छुईखदान पुलिस की कार्रवाई, 45 पौवा शराब जब्त

खैरागढ़। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पौवा शराब जिसकी कुल मात्रा 8.300 बल्क लीटर बताई गई है तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की है। जब्त शराब एवं बिक्री रकम की कुल कीमत 4 हजार 960 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर को छुईखदान पुलिस द्वारा शराब जैसे सामाजिक बुराई वाले अपराधों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकुंद सागर तालाब के पास एक युवक द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर के सामने रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रोशन नेताम पिता मनहरण नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 टिकरीपारा छुईखदान के कब्जे से 45 पौवा शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं बिक्री की रकम को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को 3 अक्टूबर को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया। कार्रवाई में छुईखदान थाना पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page