KCG

भण्डारपुर में 11 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रदेश सरकार की सुशासन तिहार-2026 अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 11 मई को जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भण्डारपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ग्राम पंचायत परिसर के समीप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे जहां ग्रामीण अपनी शिकायतें, मांगें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित भी करेंगे। भण्डारपुर क्लस्टर अंतर्गत ग्राम भण्डारपुर, गर्रापार, खम्हारडीह, अचानकपुर नवागांव, टेकापार, मुढ़ीपार, गुमानपुर, परसाही, करेला, दैहान, खपरी सिरदार, चिचोला, उरईडबरी, घोंघेडबरी, मदनपुर, टोलागांव, प्रकाशपुर व जुरलाकला को शामिल किया गया है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में आवश्यक अमले के साथ उपस्थित रहने तथा प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page