
सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी गंडई मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 7 स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह 11 बजे माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर खम्हन ताम्रकार, राजेश मेहता, जीवनदास रात्रे, लीलाराम साहू, रजेलाल पटेल, मंगल जैन, संजय राजपूत, उमा चौबे, अंजनी देवांगन, भानुप्रताप साहू, जितेन्द्र पटेल, राकेश टंडन, संजय मनहरे, रतन खांडेकर, अशोक पटेल, दीना जंघेल, तुलसीराम नागदौने, सीएल सहारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।
