KCG

जालबांधा में जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी की मासिक बैठक रविवार को जालबांधा स्थित जिला कांग्रेस सचिव रिंकू गुप्ता के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही अनुशासन, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से मिले मार्गदर्शन के अनुरूप संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और निर्देशों का पालन करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और स्पष्ट किया कि संगठनात्मक गतिविधियों से लगातार दूर रहने वाले पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जा सकता है। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री सज्जाक खान ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेता सुशीलकांत पांडे ने संगठन के भीतर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से हो रही अनुशासनहीन टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 सदस्यीय अनुशासन समिति के गठन की घोषणा की। समिति में दाऊ भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र ठाकरे, मोतीलाल जंघेल, उत्तम सिंह ठाकुर, भीखम सिन्हा, टारकेश्वर शाह, देवराज किशोर दास, सज्जाक खान, दिलीप शर्मा, संजू चंदेल, अशोक साहू व गेंदलाल कुर्रे सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है। यह समिति संगठन में अनुशासन संबंधी मामलों की निगरानी करेगी और आवश्यक प्रतिवेदन जिला नेतृत्व को सौंपेगी। बैठक में एक नई परंपरा शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत वरिष्ठ कांग्रेसजनों के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक उनके गृहग्राम में आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत जिला कांग्रेस सचिव रिंकू गुप्ता के जन्मदिन पर जालबांधा से की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बैठक में पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, गजेंद्र ठाकरे, मिहिर झा, उत्तम सिंह ठाकुर, मोहम्मद खान, दिलीप शर्मा, देवराज किशोर दास, रामकुमार पटेल, सज्जाक खान, आकाशदीप सिंह, सुदीप श्रीवास्तव, रिंकू गुप्ता, संजू चंदेल, अशोक साहू, सुशीलकांत पांडे, जितेंद्र गौर, गेंदलाल कुर्रे, भीखम सिन्हा, संदीप सिरमौर, चंदन वर्मा, माधव बंजारे, रज्जाक खान, जयराम मंडावी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page