धर्म

छुईखदान में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर

खैरागढ़। नगर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। पूरे क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और आपसी एकता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। ईद के मौके पर सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप कुमार महोबिया मस्जिद परिसर पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष सज्जाक खान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही जिससे पूरे नगर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों ने बताया कि छुईखदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी ईद का त्योहार शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेम व सद्भाव का संदेश देते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page