KCG

3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेच खुश हुए किसान चरण पटेल

खैरागढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी शुरू हो गई है। ग्राम कटंगीकला निवासी किसान चरण पटेल पिता नारायण पटेल ने 55 क्विंटल 20 किलो धान का विक्रय किया। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने और खरीदी केंद्र में मिली सुविधाओं से उन्होंने संतोष जताया।किसान चरण ने बताया कि ‘किसान-तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन मिलने से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हुई है। निर्धारित तिथि की जानकारी पहले मिलने से धान की तैयारी और परिवहन की व्यवस्था करने में भी सहूलियत मिली। जिले में इस वर्ष 72 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है, जिनमें 21 नए केंद्र शामिल हैं। केंद्रों की संख्या बढ़ने से किसानों को नजदीक में ही अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page