KCG

बिरसा मुंडा जयंती पर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, वेदिका प्रथम

गंडई-पंडरिया। महान आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सोमवार को गंडई महाविद्यालय में इतिहास विभाग के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों, सामाजिक योगदान एवं देश की आजादी के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना था। प्रतियोगिता का संयोजन इतिहास विभाग की डॉ.पद्मनी सिन्हा द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा अपने विचारों और लेखन कौशल के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं आदर्शों को प्रस्तुत किया। आयोजित प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वेदिका जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान रात्रे ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य टी.एल. वर्मा की अनुमति से आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष, साहस और समाज के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page