
वरिष्ठ साहित्यकारों सहित युवा साहित्यसेवियों को मिला दायित्व
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तुलसी साहित्य अकादमी की जिला शाखा का विधिवत गठन कर दिया गया है। यह गठन अकादमी के मुख्यालय भोपाल से प्राप्त अधिसूचना के अनुरूप किया गया है।
साहित्य सेवी डॉ.प्रशांत झा अध्यक्ष नियुक्त
अकादमी की जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर डॉ.प्रशांत झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में प्रख्यात लेखक एवं व्यंग्यकार विनयशरण सिंह एवं युवा कवि, लेखक एवं साहित्यकार अनुराग शांति तुरे को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव के रूप में लोक साहित्यकार नत्थू तोड़े, सहसचिव के रूप में लच्छूराम यादव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में साहित्य सेवी नीरज चंदेल को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव के रूप में द्विजराम साहू एवं पीताम्बर सिंह ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यसेवी एवं अधिवक्ताद्वय कमलाकांत पाण्डेय, टी.के. चंदेल, शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ.साधना अग्रवाल, डॉ.मकसूद, जिवेंद्र ठाकुर, अनुज देवांगन, गिरधर सिंह राजपूत, दुष्यंत सारथी, सियाराम साहू एवं धर्मेंद्र जंघेल सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष डॉ.प्रशांत झा ने बताया कि नवगठित इकाई के माध्यम से जिले में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई गति दी जाएगी। इसके तहत निकट भविष्य में कवि सम्मेलन, संगोष्ठी और विभिन्न साहित्यिक आयोजनों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी जिससे स्थानीय साहित्यकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ साहित्यिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाया जा सके। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मोहन तिवारी आनंद (मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश) द्वारा इस जिला कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से क्रियाशील होगी। अकादमी से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।