अपराधटॉप न्यूज़

इंस्टाग्राम में दोस्ती में मिला धोखा, पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

सत्यमेव न्यूज़/डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान एक गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पीड़िता ने 10 अप्रैल को डोंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा बताया कि करीब पांच छह महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात विकास कोसले से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क बढ़ा और नियमित बातचीत होने लगी। 23 मार्च को आरोपी डोंगरगढ़ आया और पीड़िता को राधिका लॉज ले गया जहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं संबंध के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध धारा 69 बीएनएस और 67(क) आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर रायपुर भेजी गई जहां से 26 वर्षीय विकास कोसले निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page