KCG

18 नवंबर को खैरागढ़ में जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस का होगा आयोजन

खैरागढ़। जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस का आयोजन 18 नवंबर को खैरागढ़ के स्वर्गीय लाल दिलीप सिंह मंगल भवन में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। आयोजन में जनजातीय नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर समाज के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में जनजातीय इतिहास, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण एवं कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ पीएम जनमन योजना के कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे वहीं जनजातीय लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page