KCG

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शमिल हुये रश्मि देवी महाविद्यालय के स्वयं सेवक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मतदाता जागरूकता के लिये जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के 12 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शिरकत की. छात्रों द्वारा रंगोली निर्माण, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी प्रो.सुरेश कुमार आडवाणी और एनएसएस प्रभारी प्रो.यशपाल जंघेल के मार्गदर्शन में छात्रों की समूची प्रस्तुति सराहनीय रही और जिलाधीश गोपाल वर्मा सहित निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने प्रस्तुतियों की सराहना की. कैंपस अम्बेसडर टिकेंद्र वर्मा और श्रुति अग्रवाल, नगमा नियाजी, वर्षा वर्मा, वंदना वर्मा, देवेंद पटेल, हिमांचल, मुकेश कवर, कुलेश्वर मानिकपुरी, अंजू धुर्वे, विनायक साहू सहित छात्रों का योगदान उल्लेखनीय रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page