KCG

मरकाम टोला हाई स्कूल में छात्राओं के लिए करियर व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय हाई स्कूल मरकाम टोला में विश्व जनसंख्या दिवस एवं युवा कौशल दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरी छात्राओं को करियर चयन कौशल विकास आत्मरक्षा स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खुटेल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना रहा। विशेषज्ञों ने छात्राओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा रोजगार और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया है। कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने कहा कि आत्मविश्वास और सजगता किसी भी चुनौती का सामना करने की सबसे बड़ी ताकत है। महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में बताया गया है। सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध चिकित्सा कानूनी परामर्श मनोसामाजिक सहायता अस्थायी आश्रय एवं पुलिस सहयोग की सुविधाओं की भी जानकारी साझा की गई। स्वास्थ्य सत्र में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता संतुलित पोषण नियमित स्वास्थ्य जांच और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया है।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक वृंदा हनवत काउंसलर पूर्णिमा कचलामे भारती चौबे तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की पूर्णिमा जोशी सहित विद्यालय परिवार और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page