KCG

पिपरिया नदी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पिपरिया-खमतराई मार्ग पर पिपरिया नदी में सेतु विभाग द्वारा कराये जा रहे उच्च स्तरीय पुल निर्माण का कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एप्रोच रोड में निजी भू-स्वामियों द्वारा की जा रही आपत्तियों का मौका मुआयना कर विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू एवं तहसीलदार श्रीमती मोक्षदा देवांगन को मामले की विस्तृत जांच करने निर्देश दिये वहीं जांच रिपोर्ट समय सीमा में प्रस्तुत करने कहा

साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा ने सेतु विभाग को निजी भू-स्वामियों द्वारा की गई शिकायतों का निराकरण होने तक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिये। विवादित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से परहेज करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page