KCG

जोम में शीतला मंदिर निर्माण का भूमिपूजन, गर्रा में वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थापना का आयोजन

छुईखदान। ग्राम पंचायत जोम एवं उसके आश्रित ग्राम गर्रा में धार्मिक आस्था और सामाजिक गौरव से जुड़े दो महत्वपूर्ण आयोजनों का शुभारंभ हुआ। ग्राम जोम में शीतला मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया वहीं ग्राम गर्रा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनों आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा ने की। मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। दोनों आयोजनों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांगों के पूरा होने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्राम जोम में शीतला मंदिर निर्माण और आश्रित ग्राम गर्रा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापना की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। इन कार्यों की शुरुआत से ग्रामीणों की भावनाओं और जनआकांक्षाओं को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।किसानों के हितों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक उन्नति योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों को अंतर की पूरी राशि आदान सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने इसे किसानों को आर्थिक संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में अशोक पाल, दीना वर्मा, भीखू हिरवानी एवं बलराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page