KCG

कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह एवं वरिष्ठजनों के सम्मान का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। समारोह की मेजबानी क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा करेंगी। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान एवं अनुभवों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी वहीं दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों, वरिष्ठजनों एवं नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page