KCG

समीरा खान के हौसले को आईजी अजय यादव की सराहना, आगामी सफर के लिए दी शुभकामनाएं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने जिले के प्रवास के दौरान साइकिलिस्ट एवं पर्वतारोही समीरा खान से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समीरा खान से उनकी साइकिल यात्रा अब तक के अनुभवों और यात्रा के उद्देश्य को लेकर विस्तार से संवाद किया। आईजी अजय यादव ने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस साहस अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। उन्होंने कहा कि समीरा खान जैसी युवा प्रतिभाएं विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी ऐसे प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आईजी ने समीरा खान का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी आगामी यात्राओं और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page