KCG

केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ के भाषा शिविर में विद्यार्थियों ने किया मुंबई-पुणे का आभासी भ्रमण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए आभासी शहर भ्रमण एवं वास्तविक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित संवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों ने नई भाषा सीखने के साथ-साथ व्यावहारिक संवाद कौशल का भी अभ्यास किया। कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न भारतीय भाषाओं के वाक्य एवं संवाद सीखने के लिए प्रेरित किया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में गणित की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका अमृता चौधरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरे दिन की गतिविधियों में विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र के प्रमुख शहर मुंबई और पुणे के बारे में चर्चा की तथा आभासी भ्रमण के माध्यम से वहां के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चों ने अपने पसंदीदा चित्र बनाकर रचनात्मक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।
शिविर में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले संवादों का मराठी भाषा में अभ्यास कराया गया। होटल में भोजन ऑर्डर करने, बस स्टैंड पर जानकारी प्राप्त करने तथा ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत करने जैसी परिस्थितियों पर आधारित संवादों का अभ्यास कर बच्चों ने भाषा के व्यावहारिक उपयोग को समझा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शिविर में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया तथा विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठाते हुए नई भाषा सीखने की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page