Uncategorized

12.5 लाख के विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ीं सुविधाएं डिजिटल सेवा केंद्र, प्रार्थना शेड और महिला समूह भवन का हुआ लोकार्पण

खैरागढ़। छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत बरबसपुर, आश्रित ग्राम नेवासपुर और इरिमकसा में 12.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने इन कार्यों का उद्घाटन किया। बरबसपुर में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र, नेवासपुर में 5 लाख रुपये से निर्मित प्रार्थना शेड तथा इरिमकसा में 2.5 लाख रुपये की लागत से बने महिला समूह भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए सुविधा मिलेगी। महिला समूह भवन का उपयोग महिलाओं की सामूहिक एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत बरबसपुर स्थित शिव मंदिर के समीप नदी तट पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष राजू जंघेल, जनपद सदस्य सरिता पटेल, सरपंच आकाश बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page