Uncategorized

सिन्हा कलार समाज का जिला स्तरीय महाआयोजन आज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला केसीजी के गठन के बाद सिन्हा कलार समाज द्वारा पहली बार जिला स्तरीय सामाजिक महाआयोजन आज 17 जनवरी को श्रीराम मंदिर बर्फानी धाम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पारिवारिक मिलन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया जाएगा जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। महाआयोजन को लेकर जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण हैं और समाजजनों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा अध्यक्षता सांसद संतोष पांडेय करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा (खैरागढ़), युवराज सिन्हा (प्रदेश अध्यक्ष, कलार समाज), संगीता सिन्हा (बालोद), हर्षिता स्वामी बघेल (डोंगरगढ़), राजू सिन्हा (महासमुंद) शामिल रहेंगे वहीं विशिष्ट अतिथियों में निरंजन सिन्हा, प्रियंका खम्हन ताम्रकार, विक्रांत सिंह, कोमल जंघेल सहित समाज के विभिन्न प्रांतीय, जिला, युवा एवं महिला मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शीतला मंदिर से राम मंदिर तक कलश यात्रा से होगी। प्रातः 11 बजे देवपूजन एवं दोपहर 12:30 बजे अतिथियों का आगमन निर्धारित है। इस अवसर पर सामाजिक भवन का भूमिपूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं अन्य सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page