KCG

वेसलियन स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर वेसलियन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल खैरागढ़ में गुरुवार को प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विद्यालय पहुंचे नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें चॉकलेट खिलाकर नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के प्राचार्य एस. मसीह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना भी की। प्राचार्य एस. मसीह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे समर्पण भाव, सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ अध्ययन कर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल से सराबोर रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रवेश उत्सव नए विद्यार्थियों के लिए यादगार, अनुभव और नए शिक्षा सत्र की प्रेरक शुरुआत साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page