KCG

यातायात जागरूकता: हेलमेट पहनने वालों को यातायात पुलिस ने गुलाब देकर किया सम्मानित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को यातायात पुलिस ने गुलाब देकर सम्मानित किया। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में एएसपी नितेश कुमार गौतम के दिशा निर्देश पर प्रभारी शक्ति सिंह वह स्टाफ के साथ आमजन लोगों को जागरूक करने के लिए बिना हेलमेट पहनकर चलने वाले व्यक्तियों को चालान नहीं समाधान के तहत हेलमेट दिलाया गया एवं हेलमेट पहनकर चलने वाले व्यक्तियों को नियम का पालन करने के लिए गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दुर्घटना से बचने हेलमेट पहन कर चलने व फोर व्हीलर वाहन में सीट बेल्ट पहन कर यातायात नियम का पालन करने लोगों से अपील की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page