छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

जालबांधा में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। जालबांधा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती अब गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। बिना किसी पूर्व सूचना के दिन-रात कई बार बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के कारण ग्रामीणों को रात के समय घरों से बाहर सड़कों पर समय बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालबांधा में सबस्टेशन स्थापित होने के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। सबस्टेशन में कर्मचारियों की कमी एक प्रमुख कारण बताई जा रही है। इसके अलावा घुमका सबस्टेशन से लाइन बंद होने के बाद खैरागढ़ सबस्टेशन से सप्लाई जोड़ने में होने वाली देरी के कारण कई घंटों तक बिजली बाधित रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जालबांधा सबस्टेशन में लगे उपकरणों में बार-बार खराबी आने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। लगातार हो रही इस समस्या से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page