अपराध

नवागांव के बांध में डूबा 30 वर्षीय युवक

मछली बीज डालते समय हुआ हादसा

गोताखोर कर रहे शव की तलाश

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव के बांध में 30 वर्षीय युवक के डूबने की खबर सामने आयी है. बताया जा रहा है कि गुरूवार 21 जुलाई की देर शाम थाना गातापार को सूचना मिली कि रमेश ढीमर पिता रोहित ढीमर उम्र 30 वर्ष निवासी पाथरी चौकी चिचोला अपने 5-7 साथियों के साथ ग्राम नवागाँव के बांध में मछली बीज डालने गया हुआ था. मछली बीज डालने के दौरान ट्यूब से युवक फिसलकर गिर गया और डूब गया. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया सहित स्टाफ बांध पहुंचे और बांध किनारे काफी खोजबीन की, बांध किनारे शव के नहीं मिलने पर थाना प्रभारी ने मामले की सूचना उच् च अधिकारियों को दी जिसके बाद नगर सेना गोताखोर पार्टी एसडीआरएफ दुर्ग टीम के द्वारा लगातार मृतक के शव की तलाश कर रही है. बता दे कि क्षेत्र में दो दिन पूर्व ही एसपी, एएसपी व एसडीओपी खैरागढ़ के निर्देशन में भारी बारिश में नदी, नाले, तालाब, कुओं व बांधों से दूर रहने मुनादी करवाई गई थी. क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण बांध में जल भराव अधिक होने से अब तक शव का पता नहीं चल पाया है और गोताखोर लगातार शव की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page