KCGअपराध

अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का शिकंजा, 313 बोरी उर्वरक जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में अवैध खाद भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 313 बोरी उर्वरक जब्त किए हैं। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में उर्वरक बीज एवं कीटनाशी निरीक्षकों की टीम द्वारा जिलेभर में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान विकासखंड छुईखदान के ग्राम अचानकपुर (पैलीमेटा) स्थित एक गोदाम में बिना वैध दस्तावेजों के 94 बोरी उर्वरक का भंडारण पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है। मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है वहीं विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम गाडाघाट में बिना अनुज्ञप्ति के यूरिया बिक्री की सूचना मिलने पर कृषि विभाग ने गर्रापार स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 58 बोरी डीएपी और 72 बोरी यूरिया सहित कुल 219 बोरी उर्वरक बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित पाए गए। निरीक्षण के समय संबंधित संचालक उर्वरकों की खरीदी से जुड़े बिल और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने संपूर्ण उर्वरक स्टॉक जब्त कर प्रकरण न्यायालय में भेज दिया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद बीज और कीटनाशक खरीदें तथा खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य लें। विभाग ने यह भी कहा है कि अवैध भंडारण, कालाबाजारी या नकली उर्वरकों की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page