
ठेलकाडीह पुलिस की कार्रवाई, 2880 रुपये की शराब बरामद
ठेलकाडीह। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम पदुमतरा में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 पौवा बॉम्बे टू गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 4.32 बल्क लीटर जिसकी कीमत 2,880 रुपये बताई गई है जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पदुमतरा निवासी लखन साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर ठेलकाडीह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में रखे एक थैले से 24 पौवा बॉम्बे टू गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखन साहू (28 वर्ष) पिता स्वर्गीय रूपदास साहू निवासी ग्राम पदुमतरा थाना ठेलकाडीह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।