KCG

कलेक्टर के निर्देश के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, 16 सिलेंडर जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। राजस्व खाद्य विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने गुरुवार को खैरागढ़ तथा बाजार अतरिया क्षेत्र के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में निरीक्षण किया। जांच के दौरान 16 घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। खैरागढ़ अनुभाग की टीम में एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, तहसीलदार आशीष देवहारी, सहायक खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार सागर और मनीष ध्रुव के साथ आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छितेजा शामिल हैं।

वहीं गंडई छुईखदान अनुभाग की टीम में एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर खाद्य निरीक्षक डालेश्वरी देवहारे तथा एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर मनोज मंडल को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के तहत 16 सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को अग्रिम कार्रवाई तक मेसर्स शिव इंडियन खैरागढ़ की सुपुर्दगी में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page