KCG

छुईखदान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी शहीद नगरी

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत छुईखदान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर बलिदानियों को नमन किया। तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक : विक्रांत सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता संघर्ष का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराने से नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि “हर घर में तिरंगा, हर दिल में भारत” इस अभियान की मूल भावना है। राष्ट्रीय ध्वज हमें राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने और हर घर तिरंगा अभियान को जन-अभियान बनाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में नवनीत जैन, ललित चोपड़ा, आनंद सिन्हा, रोशन चन्द्राकर, बलराम जंघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का उत्साह देखते ही बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page