छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

वनवासी शब्द के विरोध में गंडई में अमित शाह का पुतला दहन

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। भाजपा और आरएसएस द्वारा आदिवासी समाज के लिए वनवासी शब्द के प्रयोग के विरोध में गुरुवार शाम गंडई के मेन चौक में आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नरेश राठौर तथा हराबती गोंड के मार्गदर्शन में हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक लाल ध्रुव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जनक लाल ध्रुव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आदिवासी समाज की मूल पहचान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में किसानों और ग्रामीणों को खाद बीज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने से आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। कार्यक्रम में लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, धर्मेंद्र मेरावी, मन्नू चंदेल, लाल रोहित सिंह पुलस्य, प्रेमलाल साहू, देवलाल पुलस्य, दिलीप ओगरे, टीकम साहू, सूरज नामदेव, योगेंद्र ठाकुर, गोवर्धन मेरावी, हेमलता ठाकुर, अमित टंडन, ताराचंद बंजारे, राजेश धुर्वे, नारायण चतुर्वेदी, कमलेश मेरावी, शेर सिंह मेरावी, फुलदास मेरावी, दामोदर जायसवाल, क्रांति ताम्रकार, कन्हैया कुर्रे और संपूरण टंडन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ केसीजी अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडावी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page