
केसीजी सहित राजनांदगांव व एमएमसी जिले में होगी नियुक्ति
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित राजनांदगांव व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 22 कैडरों के 332 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आरओपी 2025-26 में स्वीकृत मानव संसाधन पदों के आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
