राजनांदगांव

संगीत विश्वविद्यालय में होगी कल श्रुति मंडल की प्रस्तुति

गुरूवार को दाऊ मंदराजी को समर्पित होगा कार्यक्रम

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का आयोजन गुरूवार को होगा. श्रुति मंडल अंतर्गत गुरूवार 15 सितंबर को संगीत और नृत्य का एक शानदार कार्यक्रम होगा. विश्वविद्यालय के कैम्पस-2 स्थित ऑडिटोरियम में होने वाला यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी लोक कला के पर्याय रहे दाऊ दुलार सिंह मंदराजी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित होगा. शाम 5 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें तीन प्रस्तुतियां होंगी. प्रथम प्रस्तुति उमेश कुमार के सितार वादन की होगी जिसमें देवेश कंवर तबले पर संगत करेंगे वहीं द्वितीय प्रस्तुति के रूप में अपर्णा सराठे के द्वारा कथक नृत्य तथा तृतीय और अंतिम प्रस्तुति गुरू सुशांत कुमार दास के नृत्य निर्देशन में नृत्य श्री कृष्ण शरण होगी. इसमें सम्राट चौधरी, कु.गुंजन तिवारी, कु.आयुषी शिवांशी, कु.पल्लवी जैन, कु.पूजा घनगर, कु.प्राची यादव, कु.सृष्टि भदौरिया, नेपाल मल्लिक, कु.तनुजा वर्मा, कु.पूनम गुप्ता, कु.नुपुर रॉय सामूहिक रूप से नृत्य का प्रदर्शन करेंगी. कार्यक्रम का संचालन शिवांगी अग्निहोत्री और निहारिका यादव करेंगी वहीं वाचन कु.नम्रता अलेन्द्र के द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम में कुलपति डॉ.मोक्षदा चंद्राकर, कुलसचिव प्रो.डॉ.आईडी तिवारी सहित समस्त अधिष्ठाता, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page