राजनांदगांव

अमित बने स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष

मनीष व विष्णुकांत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिला मुख्यालय में स्वर्णकार समाज की बैठक आयोजित की गई जहां सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान अमित कन्नौजे को खैरागढ़ स्वर्णकार समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं विष्णुकांत महोबे व मनीष कन्नौजे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

इसके साथ ही संरक्षक देवेन्द्र महोबे, समीर सोनी, गोरेलाल सोनी, कमल महोबे, सूरज महोबे तथा प्रमुख सलाहकार सतीश कन्नौजे, विद्याभूषण सोनी व राजू सोनी को जवाबदारी सौंपी गई. कोषाध्यक्ष करण महोबे, सचिव शैलेष सोनी, सहसचिव नीलेश चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ.आकाश कन्नौजे, तथा कार्यकारिणी सदस्यों में आनंद कन्नौजे, सुजल महोबे, अनुज कन्नौजे, सुरेश महोबे, ज्ञानेश सोनी व प्रतीक टहनगुरिया का मनोनयन किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page