KCG

भूपेश बघेल का मिशन संडे टीम ने किया भव्य स्वागत, मीराबाई चौक मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अवेली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधायक यशोदा वर्मा के मार्गदर्शन में मिशन संडे टीम के संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।जानकारी अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री बघेल मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम अवेली में आयोजित बोरे-बासी महोत्सव’ एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां ग्राम सलोनी चौक में भूपेश बघेल का फूल-मालाओं और पटाखों की गूंज के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद बाइक रैली के माध्यम से उनका काफिला ग्राम अवेली की ओर रवाना हुआ जहां कार्यक्रम स्थल स्कूल चौक में उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया। इस भव्य स्वागत और बाइक रैली में मिशन संडे टीम के साथ नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, डॉ.अरुण भरतद्वाज, भरत चंद्राकर, रविंद्र सिंह गहरवार, महेश यादव, भूपेंद्र वर्मा, सूर्यकांत यादव, पूरन सारथी, शेखरदास, राहुल बंजारे, हिमांचल सिंह, भुखन बंजारे, कमलेश यादव, गेंदलाल कुर्रे सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page