KCG

सेवा सेतु के व्यापक प्रचार के कलेक्टर ने दिए निर्देश, कहा-घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं,

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘सेवा सेतु’ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जनपद पंचायतों के माध्यम से सरपंचों और सचिवों को ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्रशासन के अनुसार सेवा सेतु राज्य सरकार की एकीकृत डिजिटल सेवा प्रणाली है जिसके माध्यम से नागरिक अब घर बैठे विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की स्थिति मोबाइल पर ट्रैक करने व्हाट्सएप के जरिए जानकारी प्राप्त करने तथा डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड युक्त प्रमाणपत्र डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। आवेदन की प्रत्येक प्रक्रिया की सूचना एसएमएस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान बहुभाषी सुविधा और सप्ताह के सातों दिन तकनीकी सहायता की व्यवस्था भी की गई है। बताया गया कि राज्य स्तर पर सीएचआईपीएस (CHiPS) तथा जिला स्तर पर डीईजीएस (DeGS) के माध्यम से सेवा सेतु का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने ग्राम पंचायतों में चौपाल मुनादी और फ्लेक्स के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि सेवा सेतु के प्रभावी क्रियान्वयन से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नागरिकों को जाति निवास आय प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और अधिकांश सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page