KCG

सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के मामलों में राहत प्रदान करने की शासन की व्यवस्था के तहत कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील खैरागढ़ के ग्राम दामरी निवासी 6 वर्षीय दीपेश बंजारे की जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के निकटतम वारिस अजय दास बंजारे के पक्ष में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का आहरण कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रभावित परिवार को समय पर राहत मिल सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page