Uncategorized

पांडादाह स्कूल में बच्चों को दी चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी

खैरागढ़। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देश तथा परियोजना समन्वयक (सीएचएल) के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन केसीजी की टीम ने 14 अक्टूबर को शासकीय हाई स्कूल पांडादाह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर 181 तथा समेकित बाल संरक्षण योजना (आईसीपीएस) की उपयोगिता बताई गई। टीम ने समझाया कि संकट में फंसे या जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है साथ ही बाल विवाह रोकथाम और बच्चों के अधिकारों से संबंधित ब्रोशर एवं पोस्टर वितरित किए गए, ताकि जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाना और बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना था। अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। साथ ही किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में संबंधित विभाग अथवा हेल्पलाइन से संपर्क कर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page