Uncategorized

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुआ प्रशिक्षण

खैरागढ़। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षकों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों और उनके दायित्वों की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक दीपक गोदे और सहायक निदेशक कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना संबंधी आंकड़ों के सटीक संकलन, विभागीय समन्वय और कार्य की विश्वसनीयता पर जोर दिया। प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, सहायक जनगणना अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीण चार्ज अधिकारी, जिला मास्टर ट्रेनर, जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 से 30 मई 2026 तक पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना होगी। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार और उसमें निवासरत व्यक्तियों की गणना सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page