Uncategorized

जिले के गंडई और नर्मदा क्षेत्र में पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त, असामाजिक तत्वों की हुई जांच

खैरागढ़। जिले के गंडई और नर्मदा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त और विजिबल पुलिसिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त कर गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की जांच की गई। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय कुमार यादव और केसीजी पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश डांडे एवं एसडीओपी गंडई ने किया। कार्रवाई में सीएएफ बल के साथ गंडई अनुभाग के सभी थाना-चौकी प्रभारी और पुलिस जवान शामिल रहे। गश्त के दौरान जुआ-सट्टा संचालित करने वालों और अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों की भी जांच की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजिबल पुलिसिंग का उद्देश्य अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, कानून के प्रति जागरूकता लाने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास कायम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page