Uncategorized

दलहन-तिलहन खरीदी की पंजीयन तिथि बढ़ी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। किसानों को राहत देते हुए शासन ने दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 31 मार्च 2026 तक पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकेंगे। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत इस वर्ष से दलहन और तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था लागू की गई है। योजना के तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन चना, मसूर और सरसों की उपज किसानों से खरीदी जाएगी। समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। जिले में अब तक 12 हजार 583 किसानों ने चना मसूर और सरसों फसल के लिए पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। जिले के खैरागढ़ विकासखंड में सेवा सहकारी समिति अतरिया और मुढीपार को खरीदी केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। वहीं छुईखदान विकासखंड में सेवा सहकारी समिति गंडई को दलहन तिलहन फसल खरीदी के लिए अधिकृत किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अरहर, सोयाबीन, चना, मसूर और सरसों की खेती करने वाले किसान निर्धारित तिथि से पहले संबंधित सेवा सहकारी समितियों में जाकर पंजीयन अवश्य कराएं ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page