KCG

जनजातीय गौरव माह अंतर्गत कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

खैरागढ़। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत जनजातीय समाज की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से जनजातीय समाज के इतिहास, रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक परंपराओं, महापुरुषों तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देश के इतिहास में उनके महत्वपूर्ण योगदान से परिचित कराना था। इसके साथ ही जनजातीय समाज के प्रति जागरूकता, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अतिथि सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय वीरों के संघर्ष एवं बलिदान की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनजातीय समाज के इतिहास और योगदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं शैक्षणिक वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page