Uncategorized

ग्रिड कनेक्टिविटी से ग्राम तुमड़ादाह में पहुंची बिजली, 15 विद्युत कनेक्शनों से रोशन हुए घर

खैरागढ़। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के खैरागढ़ संभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी मजराटोला योजना के अंतर्गत ग्राम तुमड़ादाह में ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की गई है। इस पहल से ग्राम के 15 विद्युत कनेक्शनों के माध्यम से घर रोशन हुए हैं। वर्षों से बिजली सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के घरों तक बिजली पहुंचने से खुशी का माहौल है। बिजली की रोशनी पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों एवं अन्य गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। ग्राम तुमड़ादाह में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों को वर्षों पुरानी असुविधाओं से राहत मिली है। अब ग्रामीण परिवारों को घरेलू कार्यों में सुविधा मिलने के साथ बच्चों को शाम और रात के समय पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। इसके अलावा बिजली की उपलब्धता से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, राजनांदगांव के मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मैत्राम तथा अधीक्षण अभियंता राकेश कंवर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश रहा। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गयावहीं खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक कुमार दुबे के विशेष योगदान, सक्रिय पहल, सतत निगरानी एवं कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयासों से ग्राम तुमड़ादाह तक बिजली पहुंचाने के कार्य को गति मिली। उनके मार्गदर्शन में विभागीय अमले ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page