Uncategorized

नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, सभी 20 वार्डों में जीत की रणनीति पर मंथन

खैरागढ़। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी 20 वार्डों में चुनावी तैयारियों को गति देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यों को गंभीरता से पूरा करने की अपील की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर पार्टी का पक्ष रखते हुए विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया। साथ ही अभियान के तहत प्रस्तावित छह कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई।

पूर्व संसदीय सचिव एवं खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने बताया कि वार्डों का आरक्षण हो चुका है तथा सभी 20 वार्डों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने स्वागत भाषण में दिसंबर में प्रस्तावित नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया कि 4 नवंबर को होने वाली प्रदेश भाजपा की बैठक से पहले सभी मंडल अध्यक्ष बूथ गठन की प्रक्रिया पूरी कर लें साथ ही मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सरल ऐप पर फोटो अपलोड करने के निर्देश भी दिए।प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने अभियान के तहत प्रस्तावित छह कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार ने किया।कार्यशाला में नगर पालिका चुनाव की सह-प्रभारी किरण साहू, ओमप्रकाश जोशी, लोकेंद्र भट्ट, रमेश शर्मा, गिरजा चन्द्राकर, कीर्ति वर्मा, भावेश कोचर, राकेश ठाकुर, ललित चोपड़ा, सूर्यदमन सिंह, बलराम जंघेल, सन्तन साहू, राजू जंघेल, श्यामसुंदर साहू, पंकज जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page