Uncategorized

संजय बने यादव ठेठवार समाज महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

खैरागढ़।यादव ठेठवार समाज महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में केसीजी जिले के पांडादाह निवासी संजय यदु को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उपसरपंच से लेकर यादव ठेठवार समाज के राज अध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले संजय यदु लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाजहित में योगदान देते आ रहे हैं। महासभा के मुख्यालय राजिम में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्वों की शपथ ली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वहीं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव समलिया यादव, कोषाध्यक्ष रमन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 100 से अधिक सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संजय यदु ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।संजय यदु को नई जिम्मेदारी मिलने पर पांडादाह राज एवं सर्किल के पदाधिकारियों तथा सामाजिकजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page