KCG

खैरागढ़ में संविधान के मूल्यों के संकल्प के साथ मनाया गया संविधान दिवस

खैरागढ़। नगर के ऐतिहासिक अंबेडकर चौक में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। शाम 6:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक-उपासिकाओं और नगरवासियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद पंचशील और त्रिशरण का पाठ किया गया तथा उपस्थितजनों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस अवसर पर बौद्ध समाज के वरिष्ठ वायआर पाटिल ने कहा कि नागरिकों को प्राप्त अधिकार और सम्मान संविधान की देन हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसके महत्व को समझना और सम्मान करना चाहिए। संरक्षक मधुकर चोखान्दे ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण किसी एक जाति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए किया है। पूर्व अध्यक्ष भोजराज ऊके ने संविधान को राष्ट्रीय एकता और समानता का मजबूत आधार बताया। सचिव विमल बोरकर ने कहा कि अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का प्रतीक है। सर्वेश मेश्राम ने मौलिक अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पत्रकार राजू यदु ने शिक्षा, महिला अधिकार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित करते हुए बच्चों को शिक्षित करने तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने और समझने की अपील की। समाजसेवी वंदना टाडेकर ने भी सामूहिक रूप से संविधान दिवस मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जहीन खान ने किया तथा आभार प्रदर्शन बौद्ध समाज के पूर्व अध्यक्ष भोजराज ऊके ने किया। इस दौरान उत्तम बागड़े, समसुहोदा खान, नीलम राजपूत, अयूब सोलंकी, अनिल सहारे, शशि रामटेक, आशीष मेश्राम, सुरेश चौरे, अमित वानखेड़े, नंदा नागदेव, निवेदिता बोमले, मंगल सारथी, सुमित टांडिया, ज्योति मेश्राम, छाया चौरे, मुस्कान चौरे, निधि चौरे, आयुष चौरे, लावण्या बोरकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page