अपराध

ढाई माह से फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर बीते ढाई माह से फरार चल रहे आरोपी सुभान खान उर्फ छोटू को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मंगलवार 17 जनवरी को आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, आरोपी सुभान खान के विरूद्ध गाली-गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित बलपूर्वक अपराध घटित करने को लेकर आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 327, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध था और उक्त अपराध में उसका भाई भी आरोपी है. बताया जा रहा है कि उक्त मामले में सुभान खान का भाई उस्मान खान अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page