KCG

आठ अंकों से चूकीं, हौसला नहीं; चौथे प्रयास में NEET पास कर जागृति ने हासिल किया MBBS में प्रवेश

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। असफलता के बावजूद हौसला बनाए रखकर लगातार प्रयास करने वाली बाजार अतरिया निवासी जागृति जंघेल ने चौथे प्रयास में NEET उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश हासिल किया है। उनका चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में हुआ है। खास बात यह है कि तीसरे प्रयास में वह महज आठ अंकों से सफलता से चूक गई थीं लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों को पहचाना और नए सिरे से तैयारी शुरू की। जागृति ने हाईस्कूल की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय दुर्ग से पूरी की। 12वीं के बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में जाने का लक्ष्य तय किया और ऑनलाइन कक्षाओं व कोचिंग के माध्यम से NEET की तैयारी शुरू की। करीब तीन वर्षों की मेहनत के बाद चौथे प्रयास में उनका सपना पूरा हुआ। जागृति के पिता संतोष जंघेल बाजार अतरिया में एल्युमिनियम का व्यवसाय करते हैं जबकि मां भुवनेश्वरी जंघेल प्राथमिक शाला कुसमी में शिक्षिका हैं। माता-पिता के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ने जागृति का मनोबल बनाए रखा। एमबीबीएस में प्रवेश के बाद जागृति का लक्ष्य डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जागृति ने विद्यार्थियों से कहा कि एक-दो प्रयासों में सफलता नहीं मिलने पर निराश होने के बजाय अपनी गलतियों और कमजोरियों का आकलन करना चाहिए। नियमित पढ़ाई एकाग्रता और निरंतर प्रयास से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page