KCG

कबड्डी के दांव-पेंच में दिखा युवाओं का दम, मोहगांव थाना क्षेत्र की टीम बनी विजेता

सत्यमेव न्यूज गंडई। भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस की ओर से कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गंडई में आयोजित इस प्रतियोगिता में बकरकट्टा मोहगांव साल्हेवारा और गंडई थाना क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन टीम भावना और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। रोमांचक मुकाबलों के बीच मोहगांव थाना क्षेत्र की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतियोगिता की विजेता बनी। पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना रहा। इसके अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद एवं आपसी विश्वास को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ पुलिस के प्रति उनकी सहज भागीदारी और विश्वास को बढ़ावा देते हैं। खेल के मैदान के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की यह पहल क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page