KCG

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोपरो की है। हादसे की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। घटना को लेकर एडिशनल एसपी रूपेश कुमार डांडे ने बताया कि ग्राम कोपरो के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page