KCG

रिवर्स करते नया ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर हुई मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नये नवेले ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बकरकट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम चुहरी में घटी है जहां रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे पुल के पास रिवर्स करते ट्रैक्टर का पिछला पहिया पुल के नीचे चला गया और देखते ही देखते लाल रंग का सोल्ड ट्रैक्टर पुल के नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में युवा चालक की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी अनुसार लाल रंग के सोल्ड ट्रैक्टर में ग्राम दरियाकोना थाना बकरकट्टा निवासी जय सिंह पिता वीर सिंह नेताम उम्र 35 वर्ष ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था उसी समय गांव के प्रतीक्षालय के सामने पुलिया में ट्रैक्टर का चक्का चला गया और ट्रैक्टर पलट गया। घटनास्थल पर मौजूद प्रार्थी नकुल परते और सुखलाल ने बताया कि ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने से युवक जय सिंह नेताम ट्रैक्टर सहित पुलिया के नीचे गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बकरकट्टा पुलिस को जानकारी दी गई इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच विवेचना प्रारंभ की गई है वहीं मृत्यु युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सपोर्ट कर दिया गया है। इस हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन सदमे में है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page